पामगढ़ में सब्जी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 10 लोग गंभीर, 3 महिलाएं शामिल

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज दोपहर सब्जी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक दर्जन लोगों को चोट आई। जिनमे से 10 लोगों को गंभीर चोट आने की वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल  है | पामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मदनपुर के पास की है |

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से सब्जी लेकर पामगढ़ आ रहा  पिकअप मदनपुर के पास अनयिंत्रित हो गया। ड्राईवर स्टेयरिंग पर नियंत्रण नही रख सका जिसके बाद पिकप सड़क के किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 और संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुॅची। सभी घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां 10 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि  पिकअप की रफ्तार तेज थी और सब्जियां सामान ज्यादा था,  जिसकी वजह से  पिकअप का बैंलेंस बिगड़ा और यह घटना घटित हो गई। पिकप को सोनू सोनवानी चला रहा था इसके अलावा बसंत कुमार, संतोष कुमार, लतेल, हुलास कश्यप, ईश्वर दास, होरी लाल, अमरिका बाई, जय कुमारी, शिव कुमारी, रिंकू पाटले एक अन्य सहित कुल 12 लोग सवार थे। घायलों में 03 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के सिर, हाथ, पैर, जबड़ा और चेहरे सहित शरीर के अन्य जगहों पर चोट हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में 2 आरक्षकों के खिलाफ FIR, फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर वसूली

आपको बता दें की आज की यह दूसरी घटना है| आज सुबह तड़के भी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक ब्यक्ति की मौत हो गयी थी |