प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला, जीजा अपनी साली को तो साला अपने जीजा की बहन को लेकर फरार, लोगों के बीच बना कौतूहल का विषय

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां यहां रिश्तों की डोर इतनी उलझी कि जीजा अपनी साली को भगा ले गया और अगले ही दिन साला अपने जीजा की बहन को लेकर फरार हो गया. यह मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन दोनों युवतियां अपने प्रेमियों के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रहीं. अब इस मामले में पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी लगभग छह साल पहले पड़ोस के ही एक गांव की युवती से हुई थी. शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था और इस बीच विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया. लेकिन समय के साथ युवक की नजदीकियां अपनी छोटी साली से बढ़ गईं. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और यह रिश्ता धीरे-धीरे परिवार की नजर से छिपा नहीं रह सका.

See also  चलती ट्रेन के दरवाजे पर लड़की दे रही थी बालों को झटका, फिर ऐसा हुआ की याद आ गई नानी, देखें विडियो

इसी बीच कहानी में दूसरा मोड़ तब आया जब युवक की बहन का रिश्ता उसकी पत्नी के छोटे भाई यानी उसके साले से जुड़ गया. दोनों के बीच भी प्रेम कहानी ने जन्म ले लिया. 23 अगस्त को युवक अपनी छोटी साली को लेकर घर से फरार हो गया. इस खबर ने परिवार को हिलाकर रख दिया. परिजन खोजबीन में ही जुटे थे कि अगले दिन 24 अगस्त को युवक का साला उसकी बहन को लेकर चला गया.

यानी महज 24 घंटे में दोनों परिवारों के बीच रिश्तों का पूरा समीकरण बदल गया. जब यह खबर आसपास के गांवों में फैली तो लोग भी चौंक गए. हर जगह इसी घटना की चर्चा होने लगी. दोनों परिवारों ने अपनी तरफ से खोजबीन शुरू की और आखिरकार 15 दिन बाद पुलिस ने चारों को खोजकर कोतवाली में बैठा लिया. वहां दोनों परिवार आमने-सामने आए और समझाने बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब दोनों युवतियों ने साफ कह दिया कि वे अपने-अपने प्रेमी के साथ ही रहेंगी.

See also  गजब की योजना, कुंवारों को इस देश शादी का ऑफर, मिलेंगे 71 लाख रुपए

जीजा के साथ गई साली ने कहा कि वह उसी के साथ रहना चाहती है और दूसरी ओर, साले के साथ गई जीजा की बहन ने भी अपने प्रेमी का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया. थानेदार अरुण कुमार के मुताबिक, अभी तक किसी भी परिवार ने औपचारिक तहरीर नहीं दी है. पुलिस ने चारों लोगों से पूछताछ की है और दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास भी चल रहा है. तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई होगी.

यह घटना सिर्फ परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बन गई है. रिश्तों का यह अनोखा जाल सबको चौंका रहा है. एक और समाज के दबाव और परंपरागत सोच का बोझ है, वहीं दूसरी ओर युवतियां अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने पर अड़ी हैं. परिजन लगातार समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है. गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ इसे प्रेम का अधिकार मान रहे हैं, तो कुछ रिश्तों की मर्यादा टूटने पर चिंता जता रहे हैं.

See also  सगी बहनें आपस में बदलना चाहती हैं पतियां, बड़ी बहन को छोटी के पति से हुआ प्यार, हाईकोर्ट ने खारिज किया केस

मामला अब पूरी तरह से दोनों परिवारों और पुलिस की बातचीत पर टिका है. यदि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनती है तो विवाद शांत हो सकता है, लेकिन यदि तहरीर दी गई तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी. फिलहाल, जीजासाली और बहनसाले का यह प्रेम प्रसंग लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है.