पामगढ़ का युवक जांजगीर में लहरा रहा था तलवार, घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस ने

पामगढ़ का युवक जांजगीर में लहरा रहा था तलवार, घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस ने  : जांजगीर जिला के पामगढ़ का युवक थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा में सार्वजनिक जगह पर लोहे का तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए लोगो को भयाक्रांत कर रहा था | जिसे जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ा| आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|

 

इसे भी पढ़े :- मछली पालन के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक का अनुदान, जाने आवेदन की प्रकिया

 

थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि खोखरा रोड धाराशिव के पास आरोपी अनुज टंडन निवासी भैंसों द्वारा लोहे का तलवारनुमा हथियार रखा है| जिसके द्वारा रास्ते में आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है | जो किसी के साथ अप्रिय घटना घटित कर सकता है, लोगों में भय का महौल बना हुआ है कि सूचना पर से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम मुखबिर के बताये स्थान में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से लोहे का तलवारनुमा हथियार को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया|

See also  छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिली सफलता, बिहार और झारखंड का ठग गिरोह गिरफ्तार

 

 

छत्तीसगढ़ के अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती, स्टेशन मास्टर, फायरमैन सहित अन्य कुल 295 पद, अंतिम तिथि 31 जुलाई