जांजगीर : नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला में एक नाबालिग लड़की अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है |

बालौदा मे प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी लडकी को दिनांक 30.03.22 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराघ क्रमांक 145/22 घारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।  नाबालिग बालिका से सम्बंधित होने एवम् प्रकरण की गंभीरता को देखते अपहृता का सतत रूप से पता तलाश किया जा रहा था। दिनांक 07.05.22 को ग्राम बिरगहनी से आरोपी राकेश रा़त्रे के कब्जे से पीडिता को बरामद कर महिला विवेचक से कथन कराया गया।

पीडिता ने अपने कथन मे बतायी कि आरोपी राकेश कुमार रात्रे शादी करूगाा बोलकर भगा कर ले गया था और जोर जबरजस्ती कर कई बार शारीरिक संबध बनाया है , जिसके आधार पर प्रकरण मे धारा 366, 376,भादवि. 4,6 पास्को एक्ट जोडा गया है।

See also  धमतरी में दशहरा से पहले बदमाशों ने जला दिया 40 फीट रावण, फिर से बनाया जा रहा नया पुतला

आरोपी राकेश रात्रे द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर एवम् पर्याप्त सबूत पाये जाने आरोपी राकेश कुमार रात्रे उम्र 18 साल साकिन बिरगहनी थाना बलौदा को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड मे जिला जेल दाखिल कराया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी बलौदा,सउनि प्रमोद महार, प्र. आर.राजकुमारी मार्को, आरक्षक अमन राजपूत,शहबाज खान,,श्याम राठौर,,विरेन्द्र टंडन ,शंकर राजपूत ,चन्द्र कुमार कश्यप, शिव कुमार सौमिल का सराहानीय योगदान रहा।