अजीत जोगी को फिर आया कार्डियक अरेस्ट, हालत बेहद गंभीर

Johar36garh (Web Desk)| पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत बुधवार की देर रात बिगड गई। डांक्टर सुनील खेमका के मुताबिक जोगी को देर रात आये कार्डियक अरेस्ट की वजह से हिमोडाईनमिकली अस्थिर बताई जा रही है।

कार्डियक अरेस्ट के बाद हार्ट रेट और बीपी काफी अनियमित उतार चढाव की वजह से लगातार हार्ट सर्जन समेत कई डॉक्टर अपनी निगरानी में रखे हुए हैं। आपको बता दें कि 9 मई से भर्ती अजीत जोगी पहले से ही कोमा में है और आज रात आये कार्डियक अरेस्ट के बाद हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

See also  प्रेम-प्रसंग के बाद आई दरार बनी हत्या की वजह, छेरकाडीह तिहरे जघन्य हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार