अकलतरा में पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर, 1 की मौत, दूसरे को मामूली चोट

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के अकलतरा में आज दोपहर एक पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी | जिससे सवार एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि दूसरे को मामूली चोट आई है | दोनों युवक भाई थे | पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्डम लिए भेज दिया है साथ ही पिकअप और आरोपी को अपने कब्जे  ले लिया है |

मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी लच्छीराम साहू 55 साल और उसका भाई लेखराम साहू 45 वर्ष साल दोनों बाइक से अकलतरा से बलौदा जा रहे थे. वे अकलतरा रेलवे स्टेशन के पीछे पहुंचे थे कि पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में लच्छीराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि लेखराम को मामूली चोट आई है|

पुलिस ने वाहन और आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज़ कर लिया है |

See also  पामगढ़ में हेलमेट पाकर खिले दोपहिया वाहन चालकों के चेहरे, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और पत्रकार की उपहार पहल