अकलतरा के नहर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, लोगों की मदद से पहुंचाया हॉस्पिटल 

Johar36garh News|अकलतरा के बनहिल सबरिया डेरा नहर के पास आज सुबह एक युवक को नग्न अवस्था नहर पर पड़ा हुआ स्थानीय लोगों ने देखा| युवक ठण्ड से काँप रहा था और मुँह से झाग निकल रहा था |  लोगों ने 112 व 108 को फ़ोन किया| मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से युवक को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया |  युवक चण्डीपारा का रहने वाला है |
मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदि है, डॉक्टर के मुताबिक अधिक शराब सेवन से शरीर में शक़्कर की कमी होने से ऐसी स्थिति निर्मित होती है |
अकलतरा के BMO डॉ. महेंद्र सोनी ने बताया की युवक चण्डीपारा निवासी पण्डा पिता जवाहिर है |  युवक हालत अभी ठीक है|  परिजनों को जानकारी दे दी गयी है |

See also  CG : कार और ट्रक का ट्रक की भिड़ंत, कार चालक की दर्दनाक मौत, पीछे बैठी महिला गंभीर