कोरबा में अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा जिले में विजयादशमी के दिन हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर हुआ है. दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है

 

CG: पिता के लिए दवाई लेने गई युवती, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय यशवंत गुप्ता और 20 वर्षीय शुभम गुप्ता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, नोनबिर्रा में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी. विजयादशमी के दिन दोपहर में प्रतिमा विसर्जन के बाद दोनों युवक इलेक्ट्रिक बाइक से पंडित के यहां सामान छोड़ने गए थे. वहां से वापस लौटते समय रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 4 बजे वे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए हम कृत संकल्पित है: मुख्यमंत्री साय

 

बिलासपुर : तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

 

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. फोरेंसिक टीम कौ मौके पर बुलाकर भौतिक साक्ष्य जुटाए गए. पंचानाम के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के बाद भारी वाहन चालक के फरार होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

 

रूह कंपा देने वाले हादसा, रफ्तार के कहर का एक खौफनाक विडियो आया सामने, बालू से भरा भारी ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर