चाऊमीन का टुकड़ा फंसा सांस की नली में, 12 साल की बच्ची की हुई मौत, परिवार में छा गया मातम

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची कस्बे में रहने वाली 12 साल की बच्ची की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया. तनु अपने परिवार के साथ रामनवमी पर मां चामुंडा के दर्शन करने कासगंज गई थी. परिजनों के मुताबिक, मंदिर में दर्शन करने के बाद मेले में उसने चाऊमीन खाई. कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार का कहना है कि चाऊमीन का टुकड़ा उसकी सांस की नली में फंस गया था, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी. परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद जिन्दा बोरे में भरकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अब तक 3 लोग गिरफ्तार

 

परिवार के साथ दर्शन करने गई थी तनु

मिरहची कस्बे के रहने वाले शरद श्रीवास्तव का परिवार सोमवार को रामनवमी के अवसर पर कासगंज स्थित मां चामुंडा के मंदिर में दर्शन करने गया था. इससे पहले घर पर कन्या-लांगुरों को भोजन कराया गया था. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य माता रानी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए. मंदिर में दर्शन करने के बाद परिवार के लोग परिसर में लगे मेले में घूमने लगे. इस दौरान उन्होंने आइसक्रीम, चाऊमीन समेत अन्य खाद्य सामग्री खरीदी. परिवार के सदस्यों के साथ 12 साल की तनु ने भी चाऊमीन खाई थी.

See also  ₹200000 करोड़ की डिफेंस डील: बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल से लैस फाइटर जेट का धमाका

 

CG : अपने ही ऑटो को पेट्रोल डालकर लगा दी आग,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सनकी ड्राइवर गिरफ्तार

 

चाऊमीन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, चाऊमीन खाने के कुछ देर बाद ही तनु की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. बताया गया कि चाऊमीन का टुकड़ा उसकी सांस की नली में फंस गया था, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी. बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोग घबरा गए. वे बिना देर किए तनु को कासगंज के कलावती अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

13 साल की एक बच्ची के साथ हैवानियत, 5 दिन में 32 लोगों ने लूटी आबरू, इलाके में भारी गुस्सा, ऑटो वाले ने घर की बजाए बेच दिया होटल में

 

बच्ची की मौत से परिवार में पसरा मातम

तनु की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जिस परिवार में रामनवमी के अवसर पर खुशियों का माहौल था, वहां कुछ ही देर में मातम छा गया. बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं. परिजनों के मुताबिक, तनु के पिता शरद श्रीवास्तव के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.

See also  दरोगा बताकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा से 2 साल तक रेप, शादी का झांसा देकर रखा था लिव इन रिलेशनशिप में

 

12 साल की बच्ची के शव के साथ मिटाया हवस, मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेल, महिला सहयोगी से साथ दिया घटना को अंजाम