Video’आंटी जी’ कहने पर छिड़ी जंग, बीच बाजार मारपीट,  महिला ने लड़की को जमकर पीटा

Johar36garh News|यूपी के एटा में करवा चौध की खरीददारी के दौरान एक महिला और एक लड़की के बीच में विवाद हो गया. दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने लड़की के बाल को पकड़कर पीट दिया. लोगों ने बताया कि लड़की ने महिला को ‘आंटी जी’ बोलीं थी. इस बात पर महिला भड़क गई और उसने खरीददारी छाेड़कर लड़की के बाल को बीच बाजार में ही पकड़कर जमकर पीटने लगी. इसी दौरान वहां पर मौजूद पुलिस ने दोनों को किसी तरह अलग-अलग किया.

एटा के बाबूगंज बाजार में इन दिनों महिलाएं करवा चौथ की खरीददारी कर रही है. इस कारण बाजार में काफी चहल पहल है. कुछ दिनों पहले इस बाजार में मारपीट हो गई थी जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. सोमवार की शाम में कई महिलाएं बाजार में करवा चौथ की खरीददारी के लिए खड़ी थी. उसी दौरान वहां पर मौजूद एक लड़की ने एक महिला को ‘आंटी जी’ कह दिया. इतना सुनते ही महिला लड़की पर भड़क गई. खरीददारी छोड़कर वह युवती से मारपीट करने के लिए उतारू हो गई. देखते ही देखते महिला ने बीच बाजार में लड़की के बाल को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई.

See also  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन साल की एक बच्ची ने स्थानीय सरकार के खिलाफ याचिका दायर की

इस घटना को देखने के बाद बाजार में मौजूद महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच कर दोनों को किसी तरह अलग-अलग किया. पुलिस ने दोनों से पूछा तो पता चला कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था. इस बात पर महिला भड़क गई और उसने लड़की की जमकर पिटाई कर दी.