अकलतरा के नरियरा प्लांट में जबरन घुसने की कोशिश, महिला पुरुष गिरफ्तार

अकलतरा के नरियरा प्लांट में जबरन घुसने की कोशिश : जांजगीर जिला के अकलतरा नरियरा के जेएसडब्लू प्लांट से अवैध पैसा की मांग कर लोगो को उकसा कर मुख्य गेट पर बार बार धरना प्रदर्शन करने वाले दो आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है|  आरोपियो के विरूद्ध थाना अकलतरा में पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण एवं थाना मुलमुला में भी ठगी के प्रकरण भी दर्ज हैं| आरोपियों को दो अलग अलग प्रकरणों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22/12/2025 को सत्यप्रकाश निर्मलकर और ज्योति नोरगें द्वारा जे.एस डब्लू प्लांट के मुख्य गेट के अंदर धक्का मुक्की करते हुए जबरन गेट के अंदर घुस गये एवं सुरक्षागार्ड व अन्य कर्मचारी द्वारा मना करने पर गाली गलौच पर ऊतारू हो गये| दोनों मुख्य गेट में बैठकर आवागमन को बंद कर दिये | पूर्व में भी आरोपियों के द्वारा जे.एस डब्लू मुख्य गेट पर एवं अंदर घुसकर आवागमन बाधित कर तोड फोड का धमकी दिये थे| पूर्व दिनों के द्वारा अवैध पैसा की मांग की गई थी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 656 /2025 धारा 296, 126(2),333, 308(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

See also  छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव ने किए विघ्नहर्ता के दर्शन-पूजन, गोल बाजार में 115 वर्षों से विराज रहे गणपति

कुछ दिन पूर्व दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना अकलतरा में अप क्र 582/25 धारा 126(2), 332(A),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था । उक्त दोनो प्रकरण में आरोपियो के द्वारा बार बार स्वंय के नाम पर जमीन नही होने के बाद भी कुछ ग्रामिणो को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर जे एस डब्लू मुख्य गेट के सामने आवागमन बाधित करते थे| अंदर घुसने का प्रयाश करते थे | तोड फोड का धमकी देते थे जिससे कई मजदूर / कर्मचारी का जीवन प्रभावित होता था। साथ ही साथ उनके परिवार भी प्रभावित होते थे । वाहनो को अंदर नही जाने देने से कंपनी के उत्पादन में भारी कमी आती थी । जिससे भारी नुकसान होता था। कंपनी प्रबंधन कई बार आरोपियो से बात चीत करने का प्रयाश किये परंतु आरोपीगणो के द्वारा ब्लेक मेल किया जाता था । अवैध पैसे का मांग किया जाता था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

See also  CM साय आज रहेंगे व्यस्त, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत; पंचायतों में सुशासन तिहार का मेगा आयोजन

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

1. सत्यप्रकाश निर्मलकर उम्र 32 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला

2. ज्योति नोरगे उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा