CG : 3 मासूम बच्चों के साथ बेरहमी से मारकर तोड़ा हाथ, भूखे रखकर सिगरेट से दागा, बच्चों का इलाज जारी, कलयुगी माँ गिरफ्तार, सौतेला बाप फरार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मां बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, तरुण नगर में एक कलयुगी मां अपनी तीन बच्चों से मारपीट करती थी और उन्हें खाना तक भी नहीं देती थी। बताया जा रहा है कि सगी मां अन्नू देवी पासवान और सौतेला पिता राजा दीप बच्चों से मारपीट किया। फ़िलहाल मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं राजा फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

 

मिली जानकारी के मुताबिक, अन्नू अपने पति राजा के साथ तरुण नगर में किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि पहले पति से उसके तीन बच्चे समीर (8), लक्ष्मी (6) और रोहित (3) हैं। वहीं बीती 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बेटी लक्ष्मी रोते हुए घर से बाहर आई। उसने मोहल्लेवालों को बताया कि राजा ने उसके भाई रोहित को बुरी तरह पीटा है। जिससे तीन साल के रोहित का हाथ फ्रैक्चर हो गया। चेहरे और आंख में भी गंभीर चोटें आई हैं।

See also  जांजगीर में नहर में गिर युवक को बचाने कूदा, नहीं बचा पाया अपनी भी जान, दोनों शव बरामद

 

चार साल के मासूम बेटे की हथौड़े से वारकर बेदर्दी से हत्या, आरोपी पिता हिरासत में, जांच जारी, गांव में पसरा मातम

 

इतना ही नहीं मां पर मासूम को सिगरेट से दागने का भी आरोप है। घायल रोहित का अस्पताल में इलाज जारी है। जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो अजू पड़ोसियों को धमकाने लगी। इसके बाद लोगों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मासूम का सौतेला बाप राजा फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

 

बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी को भी नहीं छोड़ा, घटना का विडियो वायरल

 

अधिवक्ता विशाल शुक्ला के अनुसार किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्चों से मारपीट, दुर्व्यवहार या जानबूझकर उपेक्षा करने पर कार्रवाई हो सकती है। संकट में मिले बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर उनकी सुरक्षा और पुनर्वास पर फैसला लिया जा सकता है। बच्चों के साथ हिंसा की आशंका होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दे सकते हैं।

See also  CG : नदी के पास पिकनिक मनाने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बहे, एक की मौत, 2 की मशक्कत के बाद मिला शव

 

CG : 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर जमकर मारपीट, पान सेंटर से चोरी करने का आरोप, 3 गिरफ्तार