आयुष्मान गोल्डन कार्ड

आयुष्मान गोल्डन कार्ड
Ayushman Bharat Golden Card के बारे में जाने से पहले आपको जानना होगा आयुष्मान भारत योजना के बारे में, कई लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी है लेकिन फिर भी हम आप को संक्षिप्त में बता देते हैं| आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है| इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2018 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन के अंतर्गत शुरू किया है| इस योजना के तहत भारत के 10 करोड़ परिवारों को Rs. 500000 सालाना हेल्थ कवरेज देने का उद्देश्य सुनिश्चित किया गया है|

गोल्डन कार्ड के फायदे ये है आप इसकी सहायता से देश का कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना में चुने गए सरकारी और निजी हॉस्पिटलों में अपना 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है| भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को शुरू किया जा चुका है और कोई भी व्यक्ति जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद स्वर्ण कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते है या इसका प्रिंट भी निकलवा सकते है|

See also  रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड नई अपडेट
राज्य के मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में रोडवेज कर्मचारी सयुक्त परिषद् की बैठक आयोजित की गयी| इस बैठक में मुख्य सचिव जी ने कहा है कि उत्तराखंड के सभी सार्वजानिक निगमों के कर्मचारियों को दिसंबर तक आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराये जायेगे| कोरोना वायरस के कारण बायोमेट्रिक प्रक्रिया में देरी से निगमों में अटल आयुष्मान भारत योजना दिसम्बर तक सभी निगमों में लागू हो जाएगी|

(PMJAY) आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का उद्देश्य
देश के गरीब लोग जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते और अपनी बीमारी से जूझते रहते है, ऐसे परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करना और उनकी आर्थिक रूप से मदद करना इस PMJAY Golden Card का उद्देश्य है| आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड देश के हर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में बनाये जा रहे है| जिन लोगो के अभी तक स्वर्ण कार्ड नहीं बनवाये है, वह जल्द से जल्द बनवा ले| इस योजना के तहत सालाना देश के लगभग 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है|

See also  CM विष्णुदेव साय 11 सितंबर को बस्तर में करेंगे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ

पीएम जन आरोग्य योजना 2023
इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पहले 1350 उपचार जैसे सर्जरी ,मेडिकल डे केयर ट्रीटमेंट ,डायग्रोस्टिक आदि पैकेज को शामिल किया गया था, लेकिन अब इसमें 19 अन्य आयुर्वेदिक ,होम्योपैथिक ,योग ,यूनानी उपचार पैकेज को शामिल कर लिया गया है | देश के गरीब नागरिक इन सभी बीमारियों का इलाज योजना के तहत अपना गोल्डन कार्ड बनवाकर निजी और सरकारी हॉस्पिटलों में जाकर मुफ्त में करवा सकते है और अपनी बीमारी से मुक्त हो सकते है| अस्पतालो में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा| देश के लोग जल्द से जल्द अपना गोल्डन कार्ड जन सेवा केंद्र से बनवा ले और हॉस्पिटलों में इसका लाभ उठाये|

आयुष्मान भारत कार्ड के आवश्यक दस्तावेज़
निम्न में से कोई भी फोटो आई.डी

आधार कार्ड

राशन कार्ड

तस्वीर के साथ अन्य सरकारी आईडी

गोद लेने का प्रमाण पत्र

जन्म-प्रमाण पत्र

ड्राइविंग लाइसेंस

स्वतंत्रता सेनानी कार्ड

म.न.रे.गा. जॉबबुक

किसान फोटोबुक

See also  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

पैनकार्ड

पेंशन फोटो कार्ड

मतदाता पहचान-पत्र

विकलांगता आई.डी

GaZ द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान प्रमाण-पत्र

मोबाइल नंबर
राशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्रता की जांच कैसे करे ?
देश के जो लाभार्थी Ayushman Bharat Golden Card सूची में पात्रता के अनुसार शामिल किये जायेगा| वही लोग जन आरोग्य गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है| हमने आपको नीचे पूरी प्रकिया दी हुई है उसे ध्यानपूर्वक पढ़े|