बैगा परिवार पर जानलेवा हमला, 1 युवती की मौत 2 घायल 

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के पाड़ेंगा गांव में बैगा के पास झाड़ फूंक कराने आए एक युवक ने सब्बल से उसके परिवार पर तबाड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरी युवती और बैगा गंभीर रूप से घायल है. जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरअसल भूमकाम के निवासी आरोपी संतु उसेण्डी की दिमागी हालत ठीक नहीं है. जिस वजह से उसका झाड़ फूंक कराने परिजन बैगा के पास ले गए थे. इसी दौरान उसने पीछे से बैगा के सर पर सब्बल से हमला कर दिया. बीच बचाव करने आईं युवतियों पर भी आरोपी ने वार कर दिया.इस हमले में युवती ललिता नरेटी की मौत हो गई. बैगा चैतू राम नरेटी और युवती सोमा नरेटी घायल है. उनका इलाज जारी है. घटना के बाद ग्रामीण आरोपी को रस्सी से बांधकर रखे हुए थे और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है.(ए)

See also  छत्तीसगढ़: सर्दी के मद्देनज़र जिले में स्कूलों की समय-सारणी बदली, कलेक्टर का नया आदेश जारी