बलौदाबाज़ार हिंसा, दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही, निर्दोष को नहीं किया जाएगा प्रताड़ित : सीएम साय 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और यहां समाजिक समरसता के साथ विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में राज्य सरकार सदैव तत्पर हो कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में सतनामी महासभा समिति के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही निंदनीय है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने इस दौरान समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन- प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पूर्णतः न्यायसंगत होगी।


इसे भी पढ़े :-बलौदाबाजार हिंसा, 60 लोगों को भेजा गया जेल, 200 हिरासत में, 500 की तलाश


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर से कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के लिए किए जा रहे कार्यों में समाज की पूर्णतः सहभागिता है और आगे भी रहेगी। उनके द्वारा बताया गया कि सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है और यह सदैव से एक शांतिप्रिय समाज रहा है। सतनामी समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है । घटना को असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है इसमें समाज की कोई संलिप्तता नहीं है। समाज मे इस घटना को लेकर गहरा दुख है। हम चाहते हैं कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।

See also  छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 166 महतारी सदन के निर्माण को मंजूरी


इसे भी पढ़े :-बलौदाबाज़ार हिंसा, सरकार ने एकल सदस्यीय जांच आयोग की गठित, छह बिंदुओं पर होगी जाँच


 

इस अवसर पर गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, भूतपूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले और सतनामी समाज के प्रमुख सर्वश्री डॉ बसन्त अंचल, लक्ष्मी सिन्हा, चौथराम भारद्वाज, राजेश आदिले, भुवनलाल लहरे, भरत लाल खांडे, रामेश्वर सोनहरे, एमपी कुर्रे, दिनेश लहरे, डॉ एस एल निराला, प्रदीप श्रृंगी, देवेंद्र रात्रे, डॉ प्रकाश कुर्रे आदि शामिल थे।


इसे भी पढ़े :-CG : सरकारी नौकरी मिलने के बाद महिला ने पति और बच्चों को छोड़ा, पति ने माँगा न्याय 


 

 

समाज के लोगों का कहना है की प्रदर्शन के विडियो में देखने को मिला है की भीड़ में ऐसे लोग भी देखने को मिले हैं जो समाज के नहीं है | वो लोग ही हिंसा फैला रहे हैं| कुछ फोटो भी सामने आया है| जिसमें साफ देखा जा रहा है की वे सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं| समाज के लोगों का कहना हैं की प्रदर्शन में शामिल समाज के लोग सफेद पोशाक और सफ़ेद गमछा पहने हुए हैं| किन्तु भीड़ में कुछ लोग अपने मुंह को पूरी तरह ढके हैं| साथ ही बहुत से लोग अन्य रंग के कपड़े और गमछे लटकाए हुए हैं| जो समाज के नहीं हैं| संभवत: उन्ही लोगों द्वारा ही वाहनों को तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिए हुए हैं |

See also  छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में घटेगा तापमान, अलर्ट जारी

 


इसे भी पढ़े :-CG : महिला के साथ छह युवक रातभर करते रहें सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत के बाद गिरफ्तार, सभी आदतन है अपराधी