सिर-पैर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, बीजेपी मुस्लिम नेता की सरेआम हत्या

राजस्थान के अलवर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुस्लिम नेता की हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता यासीन खान पर गुरुवार शाम जयपुर जाते समय बदमाशों ने लाठी डंडों और हथौड़े से घातक हमला किया। इलाज के दौरान जयपुर में उनकी मौत हो गई। हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा पर मलिक को बचाया नहीं जा सका।


इसे भी पढ़े :-रील बनाने के चक्कर में बस से टकराई बाइक, 3 युवक की मौके पर ही मौत


बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ओवरटेक करके बीजेपी नेता की गाड़ी को रोका था। मौत से पहले बीजेपी नेता यासीन ने पुलिस को बताया कि वो अलवर से जयपुर के लिए निकले थे। नारायणपुर के विजयपुरा गांव के पास गाड़ियां आगे पीछे लगाकर एक दर्जन बदमाशों ने उस पर लाठी , डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पैर पर हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में नेता ने बताया कि ब्लैक कलर की थार और स्कॉर्पियो से बदमाश आए थे। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई।

See also  बीएमसी मेयर को लेकर बड़ा अपडेट: मुंबई की मेयर होगी महिला, उद्धव गुट ने उठाए सवाल

इसे भी पढ़े :-बस को लॉरी ने मारी जबरदस्त टक्कर, 9 लोगों की मौत, 15 लोग घायल


शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यासीन की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। वहीं मामले की सूचना लगते ही मृतक के समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंचे और आला अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। हमले के बाद बीच सड़क पर चिल्लाते रहे मृतक यासीन खान मृतक यासीन खान पर बदमाशों ने इतनी बेरहमी से हमला किया की वो चल भी नहीं पाए। बदमाशों ने हाथ पैर और सर पर वार किया। यासीन बीच सड़क पर बदमाशों से जान की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों ने रहम नहीं की। वह बाद में उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ गए।


इसे भी पढ़े :-133 रुपए के मोमो के चक्कर में चुकाना पड़ा 60 हज़ार का हर्जाना, जाने क्या हुआ था


भाजपा नेता यासीन खान जिला युवा कुश्ती संगठन के अध्यक्ष भी थे। वह न्यू अलवर वाहिनी विकास समिति और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के शहर अध्यक्ष भी थे। उनकी गिनती अलवर भाजपा में प्रमुख अल्पसंख्यक नेताओं में थी। वह अक्सर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भी दिखते थे और जमीन पर भाजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुटे रहते थे। वह अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भाजपा को मजबूत करने के मिशन में जुटे हुए थे।

See also  आजादी के बाद पहली बार: UP में होगी जातिगत जनगणना, जानिए पूरा प्लान

इसे भी पढ़े :-तीन छोटे बच्चों के साथ बर्बरता, मुंह में आम ठूसकर पिटाई, तीनो को बांधा था पेड़ से