CG : सप्ताह भर से लापता महिला की जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश, हत्या या फिर कुछ और जाँच में जुटी पुलिस

सप्ताह भर से लापता महिला की जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश : कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा में कई दिनों से लापता महिला का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान चैती बाई बैगा (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 जुलाई की सुबह घर से निकली थीं और उसके बाद वापस नहीं लौटी थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

सप्ताह भर से लापता महिला की जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश :घर से 200 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर उसकी साड़ी बंधी

तलाश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को महिला के घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर उसकी साड़ी बंधी हुई दिखाई दी। सूचना मिलते ही भोरमदेव थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से श्रवण दोष पीड़ित बुंदा लकड़ा को मिला श्रवण यंत्र

 

इसे भी पढ़े :- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे

 

घटनास्थल के आसपास महिला के शव के अवशेष अलग-अलग स्थानों पर मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कवर्धा भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए