भाई-बहन ने गुपचुप रचा ली शादी, पता चलने पर चाची को पत्थर से कुचलकर की हत्या

बिहार से बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। मामला ऐसा… कि सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए। कहते हैं भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। लेकिन आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसे सुनकर आप भी सवाल करेंगे कि क्या वाकई ऐसा भी हो सकता है। बिहार के समस्तीपुर ज़िले से ऐसा मामला सामने निकल कर आ रहा है जिसने भाई-बहन के पाक रिश्ते को शर्म से झुका दिया। आइए आपको पूरा मामला तफ्सील से बताते हैं

यह मामला बिहार के समस्तीपुर का है। यहां पर एक शख्स का अपनी ही चचेरी बहन पर दिल गया। दोनों के दरमियान प्यार के फूल खिले। इश्क़ परवान चढ़ने के बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से ब्याह भी रचा लिया। लेकिन इन्हीं सब के बीच उनकी चाची को इस कारनामे की खबर लग गई। युवक की चाची को दोनों के रिश्ते से ऐतराज़ था। युवक ने चाची को रास्ते से हटाने की सोची।

See also  महाकुंभ : DRM ने पूंछा टिकट कहा है, महिलाओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी है

 

इधर 27 मार्च को पुलिस को खबर मिली कि एक अधेड़ महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने अपनी समझदारी से जल्द ही मामले से पर्दा उठा लिया। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो एक के बाद एक चौंकाने वाले सच सामने आते गए। आरोपों ने खुद ही पुलिस के आगे कबूल कर लिया कि क़त्ल उसने किया है। साथ ही उसने पुलिस को क़त्ल के पीछे की वजह भी बताई जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो जाएंगे।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम धीरज कुमार है। धीरज कुमार का अपनी ही चचेरी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। साल 2021 में दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी भी रचा ली थी। दोनों भाई बहन घर में ही चोरी छिपे मियां-बीवी की तरह रहने लगे। मृतका चाची को इस कारनामें के बारे में करीब 2-3 महीने पहले पता चला। इसके बाद मृतका चाची ने लोकलाज के चलते अपनी बेटी को मौसी के घर भेज दिया।

See also  मंडी में BJP का दबदबा कायम, जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में 36 में से 25 सीटों पर जीत

 

इसी बीच आरोपी को कहीं से पता चला कि उसकी चाची अपनी बेटी को 5 अप्रैल को गुजरात या मुम्बई भेजने वाली है। आरोपी को अपनी प्रेमिका से जुदाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुई। इसी के बाद आरोपी ने तैश में आकर अपनी सगी चाची का क़त्ल कर दिया। आरोपी ने यह क़त्ल बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया। पत्थर से कुचल कर अपनी सगी चाची की हत्या कर दी। शुरू में तो यह मामला जमीनी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की जब सच सामने आया और मामले का पर्दाफाश हुआ।