बोतल में पेट्रोल लेकर कलेक्टर आफिस पहुंचे भाई-बहन, मचा हडकंप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

धमतरी।

सलोनी में धान की फसल को काटने के बाद पंचायत ने जब्त किया। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर 6 जनवरी को महिला अपने भाई के साथ 2 बोतल पेट्रोल लेकर कलेक्टोरेट पहुंची। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने महिला से पूछताछ की और उसके हाथ में रखे पेट्रोल को छीना। कलेक्टर नम्रता गांधी ने मामले को सुनने के बाद नगरी एसडीएम को जांच के लिए निर्देशित किया।

 

इसे भी पढ़े :-OYO के होटलों में अविवाहित जोड़ों के रुकने पर लगी रोक, नई गाइडलाइन जारी

 

उमा बाई साहू ने बताया कि वह जालमपुर वार्ड धमतरी में रहती है। महिला का भाई पलारी निवासी रमेश साहू ने बताया कि वह डूबान प्रभावित चंवर गांव में रहते थे। व्यवस्थापन के तहत 3 साल पहले सलोनी में काबिज हैं। चार एकड़ खेती जमीन में धान की फसल लगाई थी।

 

इसे भी पढ़े :-PVC आधार कार्ड, एटीएम की तरह दिखने वाला कार्ड मामूली फ़ीस पर, ऐसे करें ऑर्डर

See also  आईटीबीपी कैम्प में फायरिंग दुर्भाग्यजनक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

 

धान की कटाई करने के बाद 31 दिसंबर को पंचायत ने तहसीलदार का आदेश बताकर फसल को ले गए। कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर से शिकायत की है। कार्रवाई नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने मजबूर हैं। नगरी एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल ने बताया कि मामला न्यायालयीन प्रक्रिया में है। धान किसका है, इसकी जांच चल रही है।

 

वाहन से दुर्घटना हो जाए तो क्या करें, जाने क्या कहता है कानून