OYO के होटलों में अविवाहित जोड़ों के रुकने पर लगी रोक, नई गाइडलाइन जारी

OYO Booking News: होटल बुकिंग कंपनी OYO ने अपने पार्टनर होटलों के लिए एक नया चेक-इन नियम लागू किया है. इस नई गाइडलाइन के अनुसार, OYO के होटलों में अविवाहित जोड़ों यानी अनमैरिड कपल को अब चेक-इन की इजाजत नहीं दी जाएगी. इस नियम को सबसे पहले मेरठ में लागू किया गया है और इसे 2025 से ही फॉलो किया जाएगा.

OYO ने ऐसा क्यों किया?

नए नियम के अनुसार, सभी जोड़ों को अब OYO में चेक-इन के समय वैलिड रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा, चाहे उनकी बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या ऑफलाइन. OYO ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि वे स्थानीय सामाजिक मानदंडों के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं. OYO का कहना है कि यह फैसला सामाजिक संवेदनशीलता और स्थानीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

 

अगर बैक खाते में नहीं लिखा नॉमिनी और हो जाए उसकी मृत्यु, तब जाने क्या होगा, किसे मिलेगा खाता का पैसा

 

See also  Solar Rooftop Yojana, बिजली बिल के झनझट से मुक्ति, 90% तक की सब्सिडी

मेरठ से हुई इसकी शुरुआत

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, OYO ने अपने पार्टनर होटलों को मेरठ में तुरंत प्रभाव से इस नियम को लागू करने का निर्देश दिया है. कंपनी का कहना है कि इस नियम के असर और फीडबैक के आधार पर इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है.

कंपनी का कहना है कि मेरठ और कुछ अन्य शहरों के नागरिक समूहों और स्थानीय निवासियों ने OYO से अविवाहित जोड़ों को चेक-इन करने से रोकने की मांग की थी. इन समूहों ने इसे “समाज के मूल्यों के अनुकूल” नीति बताते हुए OYO से इस दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं 

OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने PTI से बात करते हुए कहा, “OYO सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए जाना जाता है. हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन स्थानीय कानून और समाज के विचारों के साथ काम करना भी हमारी जिम्मेदारी है.” शर्मा ने यह भी कहा कि कंपनी इस नियम की समय-समय पर समीक्षा भी करेगी.

See also  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10th 12th की परीक्षा परिणाम का इंतजार ख़त्म, जाने कैसे देखें रिजल्ट

OYO ने कहा कि यह नया नियम ब्रांड को फैमिली, स्टूडेंट्स, बिजनेस टूरिज्म वाले टूरिस्टों, धार्मिक टूरिस्टों और सोलो ट्रेवेलर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में पेश करने का हिस्सा है.

 

एक झटके में डबल हुआ पैसा, बजाज हाउसिंग IPO की बाजार में जोरदार एंट्री