ओडिशा के केओंझार जिले से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया है। सिस्टम की सख्ती और कागजी नियमों के आगे एक गरीब आदिवासी की बेबसी उस समय उजागर हो गई, जब वो अपनी मृत बहन का कंकाल ‘सबूत’ के तौर पर बैंक लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि महज 19,300 रुपये के लिए भाई ने वो कदम उठाया, जिसे देखकर हर किसी का दिल सहम और दहल गया।
बताया जा रहा है कि यह मामला ओडिशा के केओंझार जिले के पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके का है। जिले में स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक के बाहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक गरीब आदिवासी अपनी मृत बहन के कंकाल को लेकर बैंक पहुंच गया। यह देख आसपास के लोग भी हैरान हो गए कि एक इंसान की बेबसी इस हद तक पहुंच सकती है।
9,300 रुपये निकालना चाहता था भाई
बताया जा रहा है कि आदिवासी व्यक्ति की बहन का खाता मल्लीपासि स्थित ग्रामीण बैंक में खाता था, जिसमें 9,300 रुपये जमा थे। वहीं, उसकी बहन की मौत दो महीने पहले ही हो चुकी थी। उनके पति और संतान भी दुनिया छोड़ चुके थे और भाई एकमात्र जीवित रिश्तेदार बचा था।
बताया जा रहा है कि जब आदिवासी व्यक्ति जिसका नाम जीतू बताया जा रहा है, वो कुछ दिन पहले बैंक पैसे निकालने के लिए पहुंचा तो बैंक वालों ने खाताधारक को लेकर आने या फिर डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का प्रमाण मांगा। जीतू के पास ऐसा कोई ‘सबूत’ नहीं था। आखिरकार को खाली हाथ लौट गया।
Shocking incident in Keonjhar, #Odisha: A #tribal man exhumed his deceased sister’s skeletal remains and placed it in front of an Odisha Gramya Bank branch in Malliposi (Patna block) to withdraw her ₹20,000 deposit. Jeetu Munda of Dianali village carried the body after
1/2 https://t.co/JJJMejq9RO pic.twitter.com/kUW6g3xorG— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 28, 2026
जीतू एक गरीब आदिवासी है। उसके लिए डेथ सर्टिफिकेट, वारिस प्रमाण पत्र की कोई समझ नहीं थी। उसके पास न ही पैसे और न ही सिस्टम की समझ थी। बैंक के सख्त जवाब के बाद वह पूरी तरह टूट गया तो बहन की कब्र खोदी और उसके अवशेष निकाले और कंकाल को लेकर बैंक पहुंच गया, जिसके बाद बैंक के आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर अधिकारियों ने जीतू को भरोसा दिलाया कि मामले को मानवीय नजरिए से देखा जाएगा और बैंक से भी जवाब मांगा गया है।
एक ओडिशा के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसकी कंकाल को बैंक ले आया, सिर्फ ये साबित करने के लिए कि वो मर चुकी है।
वो अपनी बहन के खाते से ₹20,000 निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बैंक कर्मचारी बार-बार कह रहे थे कि खाताधारक को खुद आना होगा। उसने बार-बार बताया कि… pic.twitter.com/KPi49bkCwl— Gagan Pratap 🇮🇳 (@GaganPratapMath) April 28, 2026