बस अनियंत्रित होकर पलटी…30 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

अंबिकापुर। सरगुजा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां यात्रियों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें करीब 30 यात्री घायल हुए हैं जबकि 7 को गंभीर चोटे आई हैं। सभी गंभीर घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है.
पत्थलगांव से अंबिकापुर आ रही तेज रफ्तार बस लाल माटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्रियों को चोटें आई हैं इनमें 7 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।

See also  राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन