छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भरी बारिश की संभावना

दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की सक्रियता से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आजकल में झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, बीते दिन गुजरात के शेष हिस्सों, कोंकण और गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, दक्षिण राजस्थान, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पंजाब में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, गुजरात में जम्मू कश्मीर और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

See also  विडियो देख आपका भी खून खौल जाएगा, बच्चे का बाल पकड़कर सीट से घसीटता, थप्पड़ बरसाए, सिर को दीवार से टकरा