छत्तीसगढ़ में डूबने से 3 दोस्तों की मौत, 2 का शव बरामद तीसरे की तलाश जारी 

Johar36garh News|कोंडगांव से एक बहुत दुखद खबर आयी है। जन्मदिन मनाने के लिए गए तीन दोस्त डैम में डूब गए. जिसमें दो दोस्त का शव बरामद कर लिया गया है. एक की जानकारी नहीं मिल पाई है. अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दी गई है. ये घटना कोंडगांव के चारगांव डेम की है.

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी अमोख ठाकुर का जन्मदिन मनाने सात दोस्त चारगांव स्टापडैम गए थे. गहराई का अंदाजा लगाए बगैर अमोख ठाकुर (15), वत्सल सेन (19) और कामरान (19) पानी में उतरकर नहाने लगे. इसी दौरान अधिक गहराई में जाने की वजह से तीनों पानी में डूब गए.

साथ में गए अन्य दोस्तों ने पानी में डूबने की खबर दी. इस सूचना के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. कुछ देर में कामकान और अमोख का शव बरामद कर लिया गया. तीसरा वत्सल को ढूंढा नहीं जा सका है. रात होने के कारण तलाशी रोक दी गई. रविवार सुबह एक बार तलाशी अभियान चलाया जाएगा.

See also  छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 गिरफ्तार