छत्तीसगढ़ सरकार का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट्स की मौत, नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था चॉपर

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार रात सरकारी हेलिकॉप्टर अगस्ता वैस्टलैंड क्रैश हो गया। चॉपर में मौजूद दोनों पायलट्स की मौत हो गई है। रायपुर के एयरपोर्ट पर रात 9 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ। टेक्निकल फॉल्ट के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान चॉपर तेजी से जमीन से टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। देर रात तक हेलिकॉप्टर का मलबा हटाने का काम शुरू था।

यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था| चॉपर के दो पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव फ्लाइंग प्रैक्टिस कर रहे थे। रायपुर के एयरपोर्ट पर रात 9 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ।  क्रैश में दोनों पायलट की मौत हो गई। कैप्टन पांडा ओडिशा के रहने वाले हैं। पिछले कुछ सालों से वे प्रदेश सरकार में सीनियर पायलट का काम कर रहे थे। कैप्टन श्रीवास्तव दिल्ली के रहने वाले थे। दोनों को रेस्क्यू टीम ने किसी तरह मलबे से बाहर निकाला। इन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो चुके दोनों कैप्टन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

See also  रायपुर : नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय