शीत लहर की चपेट में छत्तीसगढ़, ठंड को लेकर अलर्ट जारी, पारा 6 डिग्री तक पहुंचा

छत्तीसगढ़ के मैनपाट, सामरीपाट और जशपुर के पंड्रापाट इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। मैदानी इलाकों में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। बढ़ती ठंड और ठिठुरन के कारण शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। 

उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। इसके कारण कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण दृश्यता भी 60 मीटर घट गई। इस दौरान शहरी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और मैदानी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड और कोहरे को देखते हुए बलरामपुर कलेक्टर ने दो दिनों के लिए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। 

उत्तरी छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाया हुआ है। धुंध और कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। दोपहर 12 बजे तक कोहरे का असर दिखा। बादलों के कारण दिनभर में बमुश्किल तीन घंटे ही धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। शहरी क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। मैसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 

See also  KKR vs RCB: 13 मई को रायपुर में भिड़ंत, मैच देखने पहुंचेंगे शाहरुख खान

छत्तीसगढ़ के मैनपाट, सामरीपाट और जशपुर के पंड्रापाट इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। इस दौरान मैदानी इलाकों में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। बढ़ती ठंड और ठिठुरन के कारण शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। पाट इलाकों में तो शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा हैं।