मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गायिका शारदा के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात गायिका शारदा राजन आयंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि शारदा जी ने अपनी संगीत साधना और गायन की विशिष्ट शैली से गीत-संगीत प्रेमियों को आनंदित किया। चार-पांच दशक पहले गाए गए उनके गीत आज भी सुने और गुनगुनाए जाते हैं। तितली उड़ी उड़ जो चली…, चले जाना जरा ठहरो…, वो परी कहाँ से लाऊँ…, जब भी ये दिल उदास होता है… जैसे गीतों से वे सदैव याद की जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत शारदा जी की आत्मा की शांति और उनके परिजन, मित्रजन और प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

See also  स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए हम कृत संकल्पित है: मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *