प्रेमी से फोन पर बात करते वक्त बच्चे ने किया सोर : मथुरा में एक युवक के प्यार में पागल महिला ने अपने तीन वर्ष के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटे का कुसूर बस इतना था कि जब मां प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तो वह शोर मचा रहा था। हत्या के बाद मां ने तबीयत खराब होने की बात कही। पिता अस्पताल ले गए, जहां बेटे को मृत घोषित कर दिया।
प्रेमी से फोन पर बात करते वक्त बच्चे ने किया सोर : प्रेमी से बेटे की हत्या की बात फोन पर करते पिता ने सुन लिया। पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एक माह बाद सोमवार को पिता की शिकायत पर पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रेमी से फोन पर बात करते वक्त बच्चे ने किया सोर : फोन पर बात करने में बेटे का शोर सुन गुस्साई मां ने दबा दिया था गला
ममता को कलंकित करने वाली यह घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में हुई। गांव में रहने वाले कृष्ण मुरारी खेती करते हैं। 28 जून की शाम करीब पांच बजे वह घर से बाहर थे। पत्नी रुचि ने उन्हें फोन कर कहा कि तीन वर्षीय बेटा माधव सो रहा था, कई बार जगाया लेकिन वह नहीं जागा। पिता घर आए और उसे अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता को लगा कि तबीयत खराब हो गई। बेटा का अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रेमी से फोन पर बात करते वक्त बच्चे ने किया सोर : एक माह बाद खुली घटना, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
21 जुलाई को कृष्ण मुरारी ने सुना कि पत्नी रुचि किसी रोहित नामक युवक से फोन पर बात कर रही है। कृष्ण मुरारी ने बताया कि रुचि रोहित से माधव की हत्या को लेकर चर्चा कर रही थी। यह सुन कृष्ण मुरारी सन्न रह गए। उन्होंने पत्नी से रोहित के बारे में जानकारी की। पत्नी ने बताया कि रोहित उसके मायके रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव बरारी का रहने वाला है। रुचि की शादी के करीब छह वर्ष हुए हैं, तभी से उसका रोहित से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
इसे भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवक युवतियों हर महीने, 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, जाने किसे भरे आवेदन
प्रेमी से फोन पर बात करते वक्त बच्चे ने किया सोर : कृष्ण मुरारी ने सख्ती की तो रुचि ने बताया कि जब वह रोहित से फोन पर बात करती थी तो अक्सर माधव शोर मचाता था। इससे वह बात नहीं कर पाती थी। 28 जून को भी वह रोहित से बात कर रही थी, तभी माधव शोर मचाने लगा। इस पर गुस्से में आकर उसने माधव का गला दबा दिया और उसकी मृत्यु हो गई। कई दिन तक रुचि पर कार्रवाई को लेकर कृष्ण मुरारी उहापोह में रहा।

प्रेमी से फोन पर बात करते वक्त बच्चे ने किया सोर : पत्नी के खिलाफ दी शिकायत
सोमवार देर शाम उसने बलदेव थाने में पत्नी के विरुद्ध शिकायत दी। यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी रोहित को भी थी। पुलिस ने रुचि के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बलदेव थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। इसके बाद रुचि को जेल भेजा जाएगा।
खबरों के लिए