छठी शादी की तैयारी में था हेड कॉन्सटेबल, पत्नी का सब्र टूटा, पुलिस में की शिकायत, किसी से नहीं लिया है तलाक

छठी शादी की तैयारी में था हेड कॉन्सटेबल, पत्नी का सब्र टूटा, पुलिस में की शिकायत, किसी से नहीं लिया है तलाक  : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति पांच शादियां कर चुका है. महिला का पति हेड कॉन्सटेबल है और उसकी तैनाती हरियाणा के गुरुग्राम में है. पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कॉन्सटेबल, उसकी मां और उसके बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

हेड कॉन्सटेबल की पत्नी ने शिक्षिका है. वो बरेली में एक स्कूल में पढ़ाती है. उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति अब तक पांच शादियां कर चुका है. उसने चार से अभी तलाक नहीं लिया है. उसने अपने हेड कॉन्सेटेबल पति पर आरोप लगाया कि जब उसके ऐसा करने का विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसका तीन माह का गर्भपात हो गया.

See also  योगी सरकार की बड़ी सौगात: देवरिया-कसया मार्ग फोरलेन का शिलान्यास, 292 करोड़ की परियोजना शुरू

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

मारपीट करता है पति

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के राहुल कुमार नाम के युवक से हुई थी. उसका पति शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है. बरेली आकर भी हंगामा करता है. उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने पहले से निशी, सोनू , मनोरमा देवी और सिवानी नाम की लड़की से शादी कर रखी है. अब वो मुजफ्फरनगर निवासी एक लड़की से छठी शादी करने की फिराक में है.

 

इसे भी पढ़े :- अब टोल टैक्स नहीं भरने पर क्रेडिट स्कोर पर पढ़ेगा असर, टोल नीति में बदलाव, फास्टैग का सारा रेकॉर्ड NCPI और बैंकों के पास

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता एयरफोर्स से रिटायर हो चुके हैं. उसका भाई सेना अधिकारी है. उसने बताया कि उसकी सास सतवीरी और जेठ प्रंशांत कुमार भी उसके पति का साथ देते हैं. वहीं इस पूरे मामले में इंस्पेटक्टर विनय कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

See also  जर्मन विदेश मंत्री ने पीएम मोदी की यूक्रेन शांति पहल की तारीफ की

 

सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल, सिर्फ गलत नहीं, अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत यह एक गंभीर अपराध है, जाने कानून क्या कहता है