पामगढ़ : प्लांट से तांबा तार चोरी, सिक्यूरिटी गार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद

प्लांट से तांबा तार चोरी : जांजगीर जिला के थाना मुलमुला क्षेत्र के JSW प्लांट नरियरा में ड्यूटी के दौरान तांबा का तार चोरी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को थाना मुलमुला पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया तांबा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 298/2026 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार रेड्डी, साइड मैनेजर, JSW नरियरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया 26.07.26 की रात्रि करीब 10:30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे 7 किलो 500 ग्राम तांबा तार कीमत 7500 रुपये गायब मिला। चेकिंग के दौरान शिफ्ट के गार्ड आशाराम नारंगे वहां मौजूद था। संदेह के आधार पर प्रार्थी ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्लांट से तांबा तार चोरी : पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपी आशाराम नारंगे निवासी ग्राम डोंगाकोहरौद, को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर कंपनी से तांबा तार चोरी कर ग्राम नरियरा के एक कुआं के पास छिपा दिया बताने से चोरी तांबा तार बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

See also  राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

 

इसे भी पढ़े :- मछली पालन के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक का अनुदान, जाने आवेदन की प्रकिया

 

प्लांट से तांबा तार चोरी : गिरफ्तार आरोपी
आशाराम नारंगेउम्र: 29 वर्ष निवासी: ग्राम डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

प्लांट से तांबा तार चोरी : सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि हेमलाल महिलांगे एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए