छत्तीसगढ़ में 5 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 157

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नये मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 157 हो गयी है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 221 हो गयी है। आज दोपहर आयी रिपोर्ट में 5 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिनमें बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद व कोरिया से 1-1मरीज मिले हैं। इन मरीजों की जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 157 हो गई है।

See also  दुर्ग में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट, टंगिया से किया ताबड़तोड़ वार, इलाके में दहशत