धमतरी बंद 13 को भाजपा, कांग्रेस, बसपा व जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

धमतरी । छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग के कल्याण संघ की बैठक रविवार को कृषि उपज मंडी के किसान कक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर 13 नवबंर बुधवार को महाबंध के संबंध में धमतरी जिला बंद को लेकर बैठक आयोजित किया रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से 13 नवंबर बुधवार को 27 प्रशित आरक्षण रोके जाने के विरोध में धमतरी बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पिछड़ा वर्ग समाज, एससी,एसटी सहित सभी समाज ने बंद का समर्थन किया है। बंद के समर्थन में सभी राजनीतिक दल ने भी बंद का समर्थन किया है।


जिसमें कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष आशीष रात्रि, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स नरेंद्र रोहरा ने लिखित रूप में बंद का समर्थन किया है। घनाराम साहू ने बताया कि ओबीसी एसटी-एससी की सभी लोगों को बंद के दिन 13 तारीख की प्रात: 6 बजे बिलाई माता मंदिर के पास पहुंचना है और वहीं से शांतिपूर्ण ढंग से बंद करने की अपील लोगों से करना है बैठक में मुख्य रूप से लीलाराम साहू, द्वारका तारक, टोपेश्वर देवांगन, केकचंद, महावीर साहू, जेआर सोनवानी ,आशीष रात्रे, दीनदयाल साहू, रघुनाथ साहू, राम विशाल साहू, नारायण साहू,ईश्वर नवरंग,देवराज साहू, महिपाल साहू, सुदर्शन ठाकुर,आरती संभाकर, अशोक मेश्राम, चेतन सिन्हा, रवि सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

See also  Big Breaking : बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी