धनगांव की गली में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार 

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ जांजगीर जिला के पामगढ़ धनगांव की गली में होली के दिन तलवार लहराते हुए लोगो में दहशत फैला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है|  उसके खिलाफ पामगढ़ पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है | 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुकराम बर्मन पिता मदन लाल बर्मन उम्र 48 वर्ष धनगांव गली में नंगी लोहे की तलवार लेकर लहरा रहा है जिससे गांव वाले दहशत पर है | सूचना मिलते ही गस्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची , युवक को तलवार लहराता देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई, किसी तरह से लोगों युवक को काबू में किया गया और कब्जे से एक लोहे की तलवार को जप्त किया गया | 

See also  पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव, TMC ने भी किया उम्मीदवारों का ऐलान