छत्तीसगढ़ के कोरबा में ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। डॉक्टर एल्विन का शव अस्पताल परिसर स्थित उनके स्टाफ क्वार्टर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कुछ समय पहले रिश्ता टूटने के बाद वह मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बिलासपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, क्षेत्र में सनसनी
सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों को हुआ शक
घटना का पता उस समय चला जब डॉक्टर एल्विन रोजाना की तरह सुबह अस्पताल की OPD में ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे। काफी देर तक उनके नहीं आने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने स्टाफ क्वार्टर जाकर जानकारी लेने की कोशिश की। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने कमरे में जाकर देखा, जहां डॉक्टर मृत अवस्था में मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस को डॉक्टर के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं।
इसे भी पढ़े :- मछली पालन के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक का अनुदान, जाने आवेदन की प्रकिया
दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में डॉक्टर एल्विन के कोयंबटूर निवासी एक युवती के साथ करीब दो साल से संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों की मुलाकात कोचिंग के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार इस रिश्ते से सहमत थे और शादी की तैयारी भी चल रही थी।
CG : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
दोनों के बीच हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर एल्विन 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे। वहां उन्होंने युवती के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। अगले दिन पालक्काड स्थित चर्च में दोनों की शादी के लिए आवेदन भी दिया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बाद में रिश्ता खत्म हो गया। रिश्ता टूटने के बाद से डॉक्टर एल्विन के व्यवहार में बदलाव देखा गया और वह काफी गुमसुम रहने लगे थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को उनकी मौत से जोड़कर भी जांच कर रही है।
बिलासपुर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 10 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया महिला का शव, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज
तीन दिन पहले माता-पिता को बुलाया था कोरबा
बताया जा रहा है कि घटना से करीब तीन दिन पहले डॉक्टर एल्विन ने अपने माता-पिता से संपर्क किया था। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर उन्हें कोरबा बुलाया था। माता-पिता के कोरबा पहुंचने के बाद उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। डॉ. एल्विन मूल रूप से केरल के पालक्काड के रहने वाले थे। उन्होंने कोयंबटूर से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और करीब एक साल पहले कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में उनकी पदस्थापना हुई थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, डॉक्टर के प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।