डॉक्टर ने गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, सीक्रेट कैमरे में रिकॉर्ड हो गई यह घटना

डिलीवरी के चलते एक डॉक्टर ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म किया। सीक्रेट कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। तत्पश्चात, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी दिन उसने डिलीवरी के लिए आए दो और महिलाओं के साथ भी यौन शोषण किया होगा।

इन घटनाओं की तहकीकात जारी है।घटना ब्राजील के रियो डी जिनेरियो की है। यहां Hospital da Mulher में डिलीवरी के लिए आई एक गर्भवती महिला को डॉक्टर ने बेहोश कर दिया। तत्पश्चात, उसका ओरल रेप किया। 32 वर्षीय अपराधी डॉक्टर का नाम जियोवानी क्विंटेला बेजर्रा है। डिलीवरी के चलते महिला के पति को रूम से बाहर जाने को बोला गया था। उन्हें इस घटना की खबर घर जाकर मिली, जब उन्होंने टेलीविज़न पर डॉक्टर के गिरफ्तार होने की खबर देखी।

मामले के जाँच प्रभारी डेलीगेट बारबरा लोम्बा ने कहा- मैंने इस तरह के मामले के बारे में पहले कभी नहीं सुना। महिला ने परिवार को बताया- जब अपराधी डॉक्टर उन पर हमला कर रहा था तो उन्हें लगा कि यह केवल उनका वहम है। बेजर्रा ने अनेस्थेसिया की मेडिकल ट्रेनिंग 2 महीने पहले ही पूरी की थी। हॉस्पिटल स्टाफ ने बेजर्रा की जांच के लिए एक सीक्रेट कैमरा लगाया था, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि वह रोगियों को दवाई की सही डोज देता है या नहीं? वीडियो में बेजर्रा, गर्भवती महिला को रेप करते नजर आता है। वह भी तब जब सर्जिकल पर्दे के दूसरी ओर कुछ ही फीट की दूरी पर दूसरे डॉक्टर्स मरीज की सी-सेक्शन सर्जरी कर रहे थे। वही अब पुलिस द्वारा मामले की सख्त कार्यवाही की जा रही है।(Ajency)

See also  UAE पर बढ़ा खतरा: ईरानी हमलों से शहरों और बंदरगाहों में दहशत, सिटी बैंक ने बंद की शाखाएं