जयमाला के बाद स्टेज से दुल्हा गर्लफ्रेंड के साथ फरार, मरवाही जिले का मामला

Johar36garh (Web Desk)|दुल्हन पूरी रात मंडप में इंतजार करती रही और दुल्हा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रफ्फूचक्कर हो गया। अजब-गजब ये मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है। दरअसल गौरेला के भदौरा गांव में एक युवती की शादी बचरवार गांव के युवक दीपक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात लेकर दीपक धूमधाम से पहुंचा, लेकिन जयमाला के बाद स्टेज से दुल्हा फरार हो गया। हालांकि पहले किसी को इसकी भनक नहीं लगी, लिहाजा मंडप में दुल्हन के साथ शादी की रश्म शुरू हो गयी। इधर दुल्हन पूरी रात मंडप पर ही बैठकर दुल्हे का इंतजार करती रही, सुबह ये जानकारी सामने आयी कि दुल्हा तो गांव की ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया।

इधर दुल्हन का आरोप है कि वरमाला के बाद अचानक से दुल्हे ने दहेज की डिमांड कर दी। वो अचानक से मंडप पर ही 2 लाख रुपये और 1 बाइक की डिमांड कर दी। इतनी बड़ी रकम देने में लड़की का परिवार सक्षम नहीं था, लिहाजा उन्होंने इनकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही दुल्हा अचानक से स्टेज से उतरा और भाग गया। जानकारी के मुताबिक दुल्हा अपने गांव वापस पहुंचा और अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर कही गुम हो गया।

See also  CG : घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, होंठ और सीने में आई चोट, चीख-पुकार के बीच भागा आरोपी युवक, दहशत में पूरा परिवार

हालांकि पूरी रात दुल्हा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गांव में छुपा था। इसी बीच लड़की के घरवाले को जब इसकी सूचना मिली तो वो उन्हें खोजने निकले, लेकिन भनक लगते दुल्हा वहां से भाग गया। जानकारी अब आ रही है कि प्रेमिका से दुल्हा पहले ही शादी कर चुका था, लिहाजा उसने शादी टालने के लिए ये दहेज वाला हथकंडा अपनाया और मौके से फरार हो गया। अब इस मामले में पुलिस में शिकायत लड़की की तरफ से की जा रही है।