पामगढ़-अकलतरा : दुष्कर्म के बाद की थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पति के एक्सीडेंट का बहाना कर ले गए महिला को

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के अकलतरा में लापता महिला की बोरियों में मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला को पति के एक्सीडेंट का बहाना कर के आरोपी बाइक से एक सुने मकान में लेकर गए और महिला दुष्कर्म किया| दुष्कर्म से ब्यथित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की धमकी दी तो तीनों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी | और फिर लाश को बोरी में भरकर फ़ेंक दिया था।  इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।  मृतक महिला मजदूरी करती थी और उसके दो बच्चे भी है।

मामला जांजगीर के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। वार्ड नंबर 20 में रहने वाली एक महिला 9 अक्टूबर को गायब हो गई थी, जिसकी शिकायत महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई थी। अकलतरा पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। इस बीच महिला का शव नहर में बोरियों में बंद मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर इसकी जांच शरू की।

See also  CG : सरकारी नौकरी लगे के बाद लड़की भूली 8 साल का प्यार, प्रेमी को फसाया रेप केस में, इसलिए की हत्या

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, महिला का तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव के साथ मिलना जुलना था। इस सूचना के बाद पुलिस ने चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत और सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, 9 अक्टूबर का सुरेंद्र अपनी बाइक में बैठाकर उसे अपने साथ चंद्रमणि के पास ले गया था। दोनों मिलकर महिला को एक सूने मकान में ले गये और यहां पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बीच उनका एक और साथी शिव भी वहां पहुंचा गया और उसने भी महिला के साथ रेप किया। खुद के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से दुखी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही। तीनो आरोपी इस बाद से डर गये और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया था। मृतक महिला मजदूरी करती थी और उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में और भी पूछताछ कर रही है।

See also  'बंटेंगे तो कटेंगे' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस नारे का कुछ नेता समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ में नजर आ रहे हैं

टीआई मनीष परिहार ने बताया कि महिला के उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था। सुरेंद्र ने महिला को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास पहुंचा तो उसने भी रेप किया। महिला ने सब को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से गला घोंट दिया।

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से महिला का चेहरा कुचल दिया और बोरी में भरकर नहर में फेंक आए। 5 दिन बीत जाने के कारण शव सड़ चुका था। चेहरा भी वीभत्स था। पुलिस ने महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने साड़ी से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम डॉ. जेआर आरमोर और डॉ. ललिता टोप्पो ने किया। डॉ. आरमोर ने बताया महिला के गले पर वार किया गया है।

See also  रायगढ़ में निर्दयी मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, बच्चा गोद में आने की कर रहा था जिद्द

महिला की शादी पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी युवक के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। युवक के पिता ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद ही बेटा अपनी पत्नी के साथ अकलतरा में रहने लगा था। पहले अपनी ससुराल में ही रहता था, बाद में उसने लेबर कॉलोनी में अलग कमरा बना लिया था। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। दंपती के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी 7 साल, छोटी 5 साल की है, जबकि बेटा 3 साल का है।