मानसून के मौसम में 10 हजार के मामूली निवेश कर कमाए मोटी कमाई

भारत में समय-समय पर मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, अभी देश में मानसूनी सीजन चल रहा है, जिसकी अवधि लगभग 4-5 महीने की मानी जाती है, ऐसे में देश के कई राज्य बारिश की चपेट में हैं. लोगों को रोजाना काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है.  

अब तो कोरोना महामारी के बाद देश के सभी स्कूल भी खुल चुके हैं. बारिश से बचने के लिए केवल छाते और रेनकोट का  सहारा लिया जा सकता है, छाता न सिर्फ बारिश से बचाने का काम करता है बल्कि धूप से भी बचाता है. ऐसे में आप इस मानसूनी सीजन में छाता और रेनकोट का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको मोटा मुनाफा होगा.  

कैसे शुरू करें छाते व रेनकोट का बिजनेस

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको न्यूनतम 5000 रूपए से 10000 रूपए तक का निवेश करना होगा, यह निर्भर करता है कि आप कितने बड़े स्तर पर बिजनेस करना चाहते हैं. आपको बाजार से इसके लिए कच्चा माल लाना होगा, जिसके बाद छाते व रेनकोट को मशीन के द्वारा तैयार किया जा सकता है.

See also  Budget 2026: क्या भारत बन जाएगा सुपर इकॉनमी? जानें Experts की खुली राय

इसके अलावा आप सीधे थोक बाजार से बना हुआ तैयार माल खरीद सकते हैं, जिसे छोटे से बड़े स्तर पर दुकान लगाकर या ऑनलाइन माध्यम से बेच सकते हैं. बता दें कि इस व्यवसाय के जरिए आपको 20 से 25 फीसदी तक का गारंटी मुनाफा होगा.

छाते तथा रेनकोट ऐसे बेचें

यदि आप दुकान लगाने में अस्मर्थ है तो आप ऑनलाइन माध्यम जैसे कि Amazon , Flipkart, Myntra या फिर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में प्रचार कर अपना सामान बेच सकते हैं. जिसमें कोई अलग से खर्च भी नहीं आएगा. (Ajency)