जांजगीर में अधिक धुप से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने कराया कफन दफन 

जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में रहने वाला एक बुजुर्ग अधिक धूप लगने के कारण चक्कर खाकर गिर गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके स्वजन के समक्ष कफन-दफन कराया।

 


इसे भी पढ़े :-जांजगीर में घर के कमरे में मिली लटकते मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस 


 

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग महात्मा सूर्यवंशी उम्र 85 साल भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। तकरीबन दो दिन पहले तेज धूप Sunlight के कारण वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया।

 


इसे भी पढ़े :-मुलमुला में पहले मेरे खेत की होगी धान कटाई, 2 पक्षों में ठनी, एक की जमकर पिटाई


 

जिसे उसके अन्य साथियों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसकी सूचना उसके बेटी को दी गई। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची, चूंकि उनके पास शव को ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था, जिससे कारण पुलिस ने नगर पालिका की सहायता से जांजगीर Janjgir में ही उनका कफन दफन कराया।

See also  छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने की बस्तर दशहरा पर्व की समीक्षा, ऐतिहासिक पर्व की गरिमा के अनुरूप हों कार्यक्रम

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में कोटवार ने दो आदिवासी महिलाओं पर चढ़ा दी ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती, विडियो वायरल 


राजधानी में यातायात आरक्षक ने तोड़ा दम
गुरुवार को ड्यूटी करने जा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मचारी की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। मृतक आरक्षक का नाम भागीरथी कंवर है। भीषण गर्मी की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। वह राजधानी रायपुर के भनपूरी यातायात थाना में ट्रैफ़िक के तौर पर पदस्थ था। मृतक का गरियाबंद का है निवासी है।

 


इसे भी पढ़े :-महतारी वंदन योजना की चौथी क़िस्त, जाने कब आएगा खाते में पैसा