छत्तीसगढ़ के प्रथम अजीत जोगी के शांति सभा में पहुंचे तमाम VIP, देखें CM बघेल ने क्या कहा

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की आत्मा की शांति के लिए आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा में तमाम VIP पहुंचकर जोगी जी की धर्मपत्नी डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री जोगी का जीवन हम सबको हमेशा प्रेरणा देता रहेगा संघर्ष के लिए, माटी के प्रति प्रेम और लक्ष्य प्राप्ति की लगन के लिए। जोगी का जीवन अदम्य साहस से भरा हुआ था। जोगी ने कभी अपने जीवन में हार नहीं मानी। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हो या फिर लेखन, विचार या राजनीति का क्षेत्र हो। जोगी ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने गांव से निकलकर राजधानी तक के सफर में अनेक ऊँचाईयों को हासिल किया। उन्होंने जब से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा तब से कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। राजनीति के इस सफर में उन्होंने अनेक उतार-चढ़ाव को भी देखा, परंतु इसमें उन्हें कभी भी टूटते हुए, रूकते हुए नहीं देखा और हमने उन्हें हमेशा आगे बढ़ते हुए पाया। उन्होंने कहा कि जोगी के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक शून्यता आई है जो हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

जोगी एक संघर्षशील योद्धा थे- डॉ. चरणदास महंत
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मा अमर है. जोगी जी की पहचान एक संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में रही है, वे हम सबके बीच से पूरे संघर्षो के साथ पूरे सम्मान के साथ गए है. उन्होंने इस मौके पर कबीर का एक दोहा भी पढ़ा-

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर में आर्मी मेले में पहुंचे सेना के जवान, हथियारों की प्रदर्शनी और दिखायेंगे जौहर

आये है तो जायेंगे, राजा रंक फ़कीर।
इक सिंहासन चढी चले, इक बंधे जंजीर।

 

See also  छत्‍तीसगढ़ की माडिन नदी में बहे 11 लोग , मिला दो महिलाओं का शव