CG : प्राचार्य ने महिला सहकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव, बीईओ व डीईओ ने कहा समझौता करों, थाना में की शिकायत

प्राचार्य ने महिला सहकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव : बलरामपुर जिला के बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है. बीईओ और डीईओ के कार्रवाई नहीं करने पर महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हायर सेकंडरी स्कूल का है.

 

प्राचार्य ने महिला सहकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव, बीईओ व डीईओ ने कहा समझौता करों

महिला सहकर्मी ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत बीईओ के साथ डीईओ को की थी, लेकिन उल्टे उन पर विभागीय अधिकारियों ने शिकायत दबाने और समझौता करने का दबाव बनाने लगे.  महिला की शिकायत से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं.

 

इसे भी पढ़े :-एलआईसी की 60 माह की 1 हजार प्रति माह वाली पॉलिसी, अच्छा रिटर्न और फायदा भी ज्यादा

 

See also  आदिवासी समाज ने हाथियों की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, थाना प्रभारी ने बताया नौटंकी

प्राचार्य ने महिला सहकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव : पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि प्राचार्य अनन्त कुमार यादव के खिलाफ पहले भी मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज है. पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए