CG : पहले पति फिर पत्नी ने लगाई फांसी, एक साल पहले किए थे लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ की दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

कोरबा में महिला ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लगाई फांसी, विडियो बनाकर बहन को भेजा, जाँच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ में रहते थे. दोनों की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी. बताया जा रहा है कि मिलाप ने किसी बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगाया.

 

पामगढ़ : पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, घर के छत पर लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

 

See also  छत्तीसगढ़ में दिखने लगा ठण्ड का असर, अभी ठंड और बढ़ने की संभावना

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची, जहां घर के अंदर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

 

पड़ोसन की घर घुसकर हत्या के बाद खुद लगाई फांसी, माँ के शव के सामने रोती रही ढाई साल की बच्ची, पड़ताल में जुटी फोरेसिंक टीम

 

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद या अनबन थी या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना की पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

 

 

 

CG : माता-पिता को कमरे में बंदकर बेटी ने लगाई फांसी, सुबह रिश्तेदारों ने खोला दरवाजा, जाँच में जुटी पुलिस