छत्तीसगढ़ में लड़कियों के बीच गैंगवार, जमकर चले लात घुसे, देखें विडियो 

अंबिकापुर शहर के कलाकेन्द्र मैदान के सामने मंगलवार की दोपहर लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर हाथ-मुक्के व लात चले। इस दौरान युवतियों ने एक-दूसरे के बाल खींचते हुए जमीन पर पर भी गिराया। हालांकि कुछ लडक़े बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन लड़कियों ने उनकी एक न सुनीं। अंत में कुछ अन्य लोगों ने उन्हें अलग किया, इसके बाद मामला शांत हुआ। लड़कियां आपस में किस बात पर भिड़ीं, इसका पता नहीं चल सका है। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इन दिनों अक्सर युवतियों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब कलाकेंद्र मैदान के सामने अचानक 2 युवतियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद दोनों ही पक्षों की अन्य युवतियां भी अपनी-अपनी सहेलियों के समर्थन में आ गईं। दोनों युवतियों में एक-दूसरे के बाल खींचने से विवाद और भडक़ गया तथा देखते ही देखते दोनों पक्षों की आधा दर्जन से अधिक लड़कियों में मारपीट शुरु हो गई। इन युवतियों के साथ ही कुछ लडक़े भी थे, जिन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल में ये वीडियो बना लिया।

See also  प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की और न्यायपालिका में विश्वास की : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा