Skip to content
  • Friday, May 15, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • अजब गजब
  • गोलगप्पे बेचने वाले को GST का नोटिस, खाते में 40 लाख का लेनदेन, लोगों ने कहा इतनी कमाई
अजब गजब

गोलगप्पे बेचने वाले को GST का नोटिस, खाते में 40 लाख का लेनदेन, लोगों ने कहा इतनी कमाई

January 7, 2025

GST Notice To Pani Puri Seller: तमिलनाडु के एक पानी पूरी विक्रेता (गोलगप्पे बेचने वाले) को वर्ष 2023-24 में 40 लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट हासिल करने के लिए जीएसटी नोटिस मिला है. ऐसा दावा करने वाला एक नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है और इसने रेडिट पर भी बहस छेड़ दी है. 17 दिसंबर, 2024 को जारी एक समन का फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तैर रहा है जिसे तमिलनाडु माल एवं सेवा कर अधिनियम और केंद्रीय जीएसटी अधिनियम की धारा 70 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया था. इसमें गोलगप्पे बेचने वाले को निजी रूप से उपस्थित होने और डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए कहा गया है.

लाइवमिंट की रिपोर्ट में दिखाए गए समन में पानी पूरी बेचने वाले को कहा गया है, “रेजरपे और फोनपे से मिली रिपोर्टों के आधार पर, आपको गुड्स या सर्विसेज की बाहरी सप्लाई के लिए यूपीआई पेमेंट हासिल हुए हैं और साल 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए मिले पेमेंट नीचे दिए गए हैं. इसमें 2023-24 में आपको 40 लाख रुपये मिले हुए दिखाए गए हैं.

See also  महिला की मिस हुई फ्लाइट, कैब ड्राइवर के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

 

इसे भी पढ़े :- फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे

 

सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा 

इस जीएसटी नोटिस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और कमेंट के मुताबिक देखें तो कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या अब अपना करियर बदलने का समय आ गया है!

नोटिस में यह भी कहा गया है कि लिमिट पार करने के बाद भी जीएसटी रजिस्ट्रेशन हासिल किए बिना सामान/सेवाओं की सप्लाई करना अपराध है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं. हालांकि एबीपी न्यूज वायरल नोटिस की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकता है और ना ही लाइव मिंट ने ऐसा किया है.

एक एक्स यूजर ने कहा..”40 लाख रुपये की रकम उसे हासिल हुई है और यह उसकी इनकम हो भी सकती है और नहीं भी…आपको रॉ मैटिरियल कॉस्ट, मैन पावर की कॉस्ट औक फिक्स्ड चार्जेज आदि को घटाना होगा. हो सकता है कि वह बस इतना ही कमा रहा हो, जिससे उसका गुजारा हो सके,” ”

See also  महिला अधिकारी ने प्रेमी को उसकी पत्नी से 1.5 करोड़ में खरीदा, फिल्म जुदाई की कहानी याद आई

एक दूसरे रेडिट यूजर ने कहा कि…”उससे बेहतर होगा कि वह जीएसटी के तहत खुद को रजिस्टर्ड करवा ले.”

एक यूजर ने जीएसटी को “गोलगप्पे सेवपुरी टैक्स” कह डाला

 

इसे भी पढ़े :-स्टैंड अप इंडिया, व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन, जाने कैसे करें आवेदन

 

एक रेडिट यूजर ने इसे एक अच्छा कदम बताया और कहा, “यह उन सभी बिजनेस मालिकों के लिए किया जाना चाहिए जो टैक्स नहीं देते हैं और बहुत ज्यादा कमाते हैं. हम टैक्सपेयर्स को उनकी वजह से ज्यादा टैक्स देना पड़ता है.” हालांकि, कुछ यूजर ने नोटिस पर शक भी जताया और एक यूजर ने कहा, “हां, पानीपुरी बेचकर इतनी कमाई करना मुमकिन है, लेकिन यह वास्तव में नकली लगता है, जिसे आसानी से फोटोशॉप किया जा सकता है.”

 

Pani puri wala makes 40L per year and gets an income tax notice 🤑🤑 pic.twitter.com/yotdWohZG6

— Jagdish Chaturvedi (@DrJagdishChatur) January 2, 2025

PM Mudra Loan Yojana 2024 :व्यापार शुरू करने सरकार देगी पैसे, 10 लाख तक के लोन, जाने कैसे

Tags: GST notice to Golgappa seller, people said he earned so much, transaction of Rs 40 lakh in his account, खाते में 40 लाख का लेनदेन, गोलगप्पे बेचने वाले को GST का नोटिस, लोगों ने कहा इतनी कमाई

Post navigation

बहन बोल रही मेरी पेट में बच्चा है वो मेरे ही भाई है, दोनों करते है प्यार और कर ली शादी, देखें विडियो
आज का राशिफल, 8 जनवरी, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

‘सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

May 15, 2026
Admin
Uncategorized

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का हमला, 22 साल में 54 ट्रिप और 60 करोड़ खर्च पर उठे सवाल

May 15, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

May 15, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

जब पानी घर पहुंचा, तब बदली ग्राम कंधारी की तस्वीर

May 15, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

May 2026
SMTWTFS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Apr    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता