हाइवा ने रौंदा दम्पति को, मौके पर दर्दनाक मौत 

Johar36garh (Web Desk)|बलरामपुर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे दंपती की हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. जांच में जुटी पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के महाराजगंज निवासी महात्मा राम (32 वर्ष) पत्नी फूलमती (27 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से रामानुजगंज से अपने घर वापस लौट रहे थे. इस बीच ग्राम आरागाही के समीप हाइवा ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद तत्काल रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया है.

See also  छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन शुरू, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे; 95% मतदाताओं को दस्तावेज नहीं दिखाने होंगे