पामगढ़ नहर में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह एक महिला की लाश बड़े नहर में तैरते हुए मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको बाहर निकाला। महिला के बदन पर सिर्फ ब्लाउज और पेंटी थी। जिससे कई तरह के आशंका निकाल कर सामने आ रही है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के हेड्सपुर जाने वाली नहर मार्ग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ से नहर होते हुए हेड्सपुर जाने वाले मार्ग आज सुबह महिला की तैरती हुई लाश लोगों ने देखा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो उसके बदन पर सिर्फ ब्लाउज और पेटी थी। आशंका जाता जा रही है कि महिला दिशा मैदान के लिए नहर में उतारी होगी और पैर फिसलकर नहर में गिर गई होगी जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई होगी। लेकिन प्रश्न यह भी उठना है कि आधी रात को महिला अकेली इस मार्ग पर क्या कर रही थी। 100 को देखकर किसी वारदात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

See also  छत्तीसगढ़ के स्कूल में शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, तीन शिक्षक निलंबित

बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ साफ हो सकता है। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है | महिला की उम्र लगभग 35-40 साल के बिच हो सकती है |