CG : भाभी और भतीजी के हत्यारे की पेड़ से लटकती हुई मिली लाश, घटना के बाद से था फरार

भाभी और भतीजी के हत्या के बाद फरार आरोपी की लटकती हुई मिली लाश महासमुंद जिले में डबल मर्डर के फरार आरोपी की आज फांसी पर लटकते हुए लाश मिली है| आरोपी पोखराज ठाकुर ने ग्राम दरबेकेरा में अपने मामा के घर से 100 मीटर दूर एक आम पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा भेज दिया है. मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को ग्राम पतेरापाली में आरोपी पोखराज ठाकुर ने विवाद होने पर शराब के नशे में सब्बल और धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी और मासूम भतीजे की हत्या की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इस बीच आज पोखराज ठाकुर की आत्महत्या करने की सूचना मिली.

See also  Satpuda Bahwan Fire: शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद की रिव्यू मीटिंग आयोजित दिए अहम निर्देश