हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी, एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा, जाने क्या है मामला

JJohar36garh News|राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अब हरियाणा कांग्रेस को खेमें में सेंध का डर सता लगाने लगा है। हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि विधायकों को राजधानी रायपुर के एक रिसॉर्ट में रखा जा सकता है। इधर विधायकों के आने के मद्देनजर अब एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। रायपुर आने से पहले दिल्ली में भूपेंद्र हुड्डा के आवास पर कांग्रेस विधायकों के आने का सिलसिला जारी है. यहां सभी विधायकों की बैठक होगी. फिलहाल 12 से 13 विधायक हुड्डा के घर पहुंच चुके हैं, इनमें सुभाष गांगुली, मोहम्मद इलियास, इंदु राज भानु, बीएल सैनी, शकुंतला खटक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, बलवीर सिंह शामिल हैं. हरियाणा से कांग्रेस ने राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

See also  नमाज को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस पर पथराव, 27 लोगों पर केस दर्ज