राशिफल 10 जुलाई 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन




आज रविवार के दिन सितारे बता रहे हैं कि मेष राशि वालों के परिवार की कलह खत्‍म होगी और वहीं वृष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। मिथुन राशि के लोग चतुराई एवं बुद्धि से काम लेंगे तो सफल होंगे, देखें आपकी राशि आज क्‍या कहती है।

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वाले आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज के दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :  वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :  मिथुन का भाग्य आज आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

See also  आज का राशिफल, गुरुवार 18 जुलाई 2024

कर्क राशि (ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :  सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसमें कुछ राहत आज मिल सकती है। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :  कन्या राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

See also  आज का राशिफल 23 मार्च 2026, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ

तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :  वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार का सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे) : धनु राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। घर में सभी का स्नेह आपको मिलेगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।

See also  सोमवार 4 नवंबर 2024 का राशिफल

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) : मकर राशि वालों का भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। परिवार का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। जहां आप काम करते हैं वहां पर भी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

कुम्भ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :  कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) :  मीन राशि वाले उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार या शुभचिंतकों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।