राशिफल 20 दिसंबर , जाने कैसे रहेगा आज का दिन

Daily Rashifal 20 December 2023: 20 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले को पैसों लेन-देन में नकुसान हो सकता है, इनका स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा। वृषभ राशि वाले का कोई काम अधूरा रह सकता है, धार्मिक कामों में इनका समय व्यतीत होगा। मिथुन राशि वालों के लव पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है, अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कर्क राशि वाले की लव लाइफ ठीक रहेगी, संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं।

मेष राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज रुपयों के लेन-देन में नकुसान होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच बढ़ते तनाव का असर घर के लोगों पर भी हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आज की गई मेहनत अच्छे परिणाम लेकर लाएगी।

वृषभ राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आलस्य के कारण आपके कई काम अधूरे रह सकते हैं। व्यर्थ के कामों में समय और पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें। नया काम शुरू न करें तो बेहतर रहेगा। धार्मिक कामों में समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना होगा, तभी सफलता मिलेगी। नजदीकी रिश्तेदार से छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। टेक्नीकल फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।

See also  राशिफल 14 मई 2022, जानें आज का राशिफल, Horoscope May 14 2022, know today's horoscope

कर्क राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आप कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान ढूंढने में सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य की शादी की योजना बन सकती है। युवाओं को पहली आमदनी मिलने से खुशी महसूस होगी। विरासत में मिली संपत्ति के मामले अभी अटके रहेंगे। अतीत की नकारात्मकता को वर्तमान पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
अटके हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलेगा। थोड़ा समय दोस्तों के साथ भी बिताएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को जल्द ही विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आ हो सकता है। आपको हर काम सावधानी से करना होगा, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। सेहत के मामलों को हल्के में न लें।

See also  राशिफल 23 July 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
व्यापार में की गई साझेदारी आपको फायदा पहुंचाएगी। पति-पत्नी के बीच संबंध और मधुर होंगे। ऑफिस में काम अधिक होने से मानसिक थकान रहेगी। टारगेट पूरे करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज आप बिजनेस से जुड़ी कोई नई योजना बना सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा, जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। डायबिटिज से मरीजों को खास सावधानी रखनी होगी। परिवार के साथ घर की सजावट से जुड़ी चीजें खरीदने में समय व्यतीत हो सकता है।

धनु राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
सरकारी कामों में सफलता मिलेगी, कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। लव लाइफ को लेकर परेशानी बनी रहेगी, आप कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। बेकार का कामों में पैसा खर्च होगा।

See also  वार्षिक राशिफल 2026: तरक्की के लिए ताकत और सफलता के लिए सावधानी जरूरी, जानें सभी राशियों का पूर्वानुमान

मकर राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
परिवार पर अनुशासन बनाने के लिए आप कोई सख्त फैसला ले सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक समारोह में जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। तनाव से आज कुछ राहत मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई नई योजना आप बना सकते हैं, जिसमें सफलता भी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगी। सेहत के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

मीन राशिफल 20 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज बिजनेस में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपकी योग्यता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी भी कागज पर बिना बढ़े हस्ताक्षर न करें। लव लाइफ ठीक रहेगी।